Share this link via
Or copy link

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update : टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हाईवोल्टेज ड्रामा होने वाला है। इस सीरियल में चारू का सच दादी सा के सामने आ गया है। अभिरा सबको बता देती है कि चारू उसके साथ इंटर्नशिप करती है, जिस वजह से चारू को दादी सा का थप्पड़ भी खाना पड़ जाता है। तब अभिरा भी दादी सा और फूफा सा के गुस्सा का शिकार हो जाती है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में चारू गुस्से में अपनी सारी हदें पार करके अभिरा और अरमान पर अपनी भड़ास निकाल देगी। वह अरमान को सौतेला होना का अहसास भी करवा देगी।
अरमान को खरी-खोटी सुनाएगी चारू
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में चारू की इंटर्नशिप के खुलासे के बाद अभिरा अरमान को बोलती है कि अब फैमिली को छोटो के हिसाब से बदलना होगा। इसके बाद अभिरा चारू से बात करने जाती है तो वह सुना देती है। चाहू अभिरा को बोलती है कि आपको किसने हक दिया कि आप मेरी बात सबको बता सकती है? ये सुनकर अरमान वहां आ जाता है लेकिन चारू उस पर भी भड़क जाती है। वह अरमान को बोलती है कि आप यहां पर अपनी पत्नी की साइड लेने आए हैं। जिस तरह अभिरा इस घर की नहीं है। उसी तरह आप भी इस घर के नहीं है। सही कहते हैं लोग कि खून अपना रंग दिखा ही देता है। वह बोलती है कि अभिरा इस घर में आराम से अपनी इंटर्नशिप कर रही है लेकिन मुझे छुपना पड़ रहा है।
अरमान को संभालेगी अभिरा
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि चारू की बातें सुनने के बाद अरमान वहां से चला जाता है। इसके बाद सभी लोग चारू को सुना देते हैं और फिर रूही चारू को लेकर जाती है। अरमान रूम में जाकर अभिरा के स्टाइल में खूब रोता है। वह गाने चलाकर चादर में घुसकर खूब रोता है। इतना ही नहीं, अरमान कमरे में लगी फैमिली फोटो को खूब रगड़ता है। अरमान का ये हाल देखकर रूही और अभिरा दोनों उदास हो जाती हैं। अगले दिन अरमान बिना ब्रेकफास्ट किए घर से जाने लगता है लेकिन अभिरा उसे घर के गेट पर रोक देती है। तब अभिरा अरमान को समझाती है कि उसे चारू से बात करनी चाहिए। उसे भी लड़ना चाहिए।
दादी सा के साथ जाएगी अभिरा
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा के समझाने के बाद अरमान घर से निकल जाता है। दूसरी तरफ रूही चाहू से बात करती है लेकिन चाहू अरमान को सॉरी बोलने के लिए मना कर देती है। इसके बाद दादी सा अपने साथ एक इवेंट में रूही को लेकर जाने की बात करती है, लेकिन विद्या और मनीषा अभिरा को तैयार कर देती है और फिर दादी सा अभिरा के साथ एक इवेंट में जाती है।