इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़ा, 100 फीसदी FDI का ऐलान | बजट 2025: नए इनकम टैक्स बिल का वित्त मंत्री अगले हफ्ते करेंगी ऐलान | बजट 2025 में बड़ा ऐलान- कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाइयां ड्यूटी फ्री | बजट 2025: स्मार्टफोन, TV और इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती | बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान- 12 लाख रु. तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं | बजट: अब 18 लाख की कमाई पर होगी 70 हजार रु. की बचत | बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े: अखिलेश यादव | मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है बजट: अमित शाह

बिहार

News by Shubham   30 Jun, 2023 23:22 PM

Globegust,ग्लोबगस्ट,Bihar: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने अब अपना रुख कांग्रेस की ओर किया है। जिसके बाद रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में कांग्रेस की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज कांग्रेस बिहार में कहीं नहीं है न कोई नेता जमीन पर दिखता है। बस आज वो महागठबंधन वाली सरकार में शामिल हैं, तो सरकार में बहुत लोग शामिल हैं इससे क्या हो गया? आज कांग्रेस राजनीतिक संगठन होने के नाते बिहार में कहीं नहीं है। न ही उनके नेता कुछ करते दिखते हैं।

कर्नाटक के बाद कांग्रेस की जीत होगी मुश्किल- किशोर

इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि, इस बार कांग्रेस कर्नाटक का चुनाव जीती है तो मैं कहना चाहूंगा कि कर्नाटक में मिली जीत को कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत के तौर पर न देखे। पिछले चुनावों की बानगी देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के लिए 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस जीतकर आई,  उसके एक साल बाद ही 2014 के आम चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक लोकसभा की सीटें जीतकर आई। आपको याद होगा कि 2018 के दिसंबर में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतकर आई, लेकिन इसके ठीक 4 महीने बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा और खाता तक नहीं खुला। इसलिए मैं कांग्रेस या अन्य पार्टियों को भी बता रहा हूं कि देश में हर चुनाव एक अलग चुनाव होता है।

429 views      3 Likes      0 Dislikes      0 Comments