Share this link via
Or copy link

Loksabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान हुआ। शनिवार को शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के संदेशखली क्षेत्र में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसा की घटनाएं सामने आईं और कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी और धांधली की शिकायतें दर्ज की गईं।
चंडीगढ़ के अलावा पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन सीटों पर भीषण गर्मी के बीच मतदान हुआ। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ हो रहे हैं।