अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

उत्तर प्रदेश

News by Shubham   09 Mar, 2024 23:42 PM

Globegust(ग्लोबगस्ट),Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को तोहफा देने का फैसला लिया है। जहां अब महिलाओं को निशुल्क गैस  सिलेंडर मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा। वहीं इस योजना का फायदा सिधा प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा। बता दें कि, इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था।

निशुल्क दो सिलेंडर देने का वादा

ज्ञात दो कि, योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है। योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

173 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments