वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

राष्ट्रीय

News by Neha   03 Apr, 2025 22:40 PM

Trump Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत पर 27% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उनका कहना था कि इस निर्णय से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान महंगा हो जाएगा, जिससे भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिकी बाज़ार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। ट्रंप के अनुसार, भारत पर इस टैरिफ की वजह से भारतीय उत्पादों की कीमतों में 26% तक इज़ाफा होगा, जो भारतीय निर्यातकों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

'मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं' 

ट्रंप ने अपने भाषण में भारतीय व्यापार नीतियों का आलोचना करते हुए कहा कि भारत पर 70% तक टैरिफ लागू करता है, जबकि अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर सिर्फ 2.4% शुल्क लेता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि थाईलैंड, वियतनाम जैसे देशों से भी अधिक शुल्क लिया जाता है। ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार संबंधों को लेकर कहा, "भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा है कि आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि भारत अमेरिका पर 52% टैरिफ पहले से ही लागू करता है, और ट्रंप का कहना था कि अमेरिका अब "छूट वाला पारस्परिक टैरिफ" लागू करेगा, जो 27% होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार में सुधार करने के लिए यह कदम उठाया था, और अब भारत के साथ भी समान कदम उठाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य अमेरिकी उत्पादों को विदेशों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है।

ट्रंप ने लिब्रेशन डे घोषित किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस टैरिफ पॉलिसी को "लिब्रेशन डे" स्पीच का नाम दिया और इसे अमेरिकी उद्योग के पुनर्जन्म के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल 2025 का दिन हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि यह वह दिन था जब अमेरिका ने अपनी आर्थिक ताकत को फिर से हासिल किया और अपने उद्योग को पुनः समृद्ध बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। यह फैसला भारतीय व्यापारियों और अमेरिका के व्यापार संबंधों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

60 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments