इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

राष्ट्रीय

News by Shalu   04 Nov, 2024 22:22 PM

Sharda Sinha: छठ महापर्व नजदीक है जो श्रद्धालुओं के मन में एक नया उत्साह और उमंग लेकर आता है। लेकिन इस साल इसी पर्व से संबंधित एक बुरी खबर सामने आ रही है जहां छठ के गीत गाने वाली प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में इन्हें भर्ती कराया गया है। कैंसर से पीड़ित गायिका को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा 

प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा की तबियत उनके पति के गुजरने के बाद बिगड़नी शुरू हुई थी और अब धीरे-धीरे इस बीमारी ने कैंसर का रूप ले लिया। उनके बेटे अशुमान सिन्हा ने बताया कि शारदा सिन्हा 2017-2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। इस दौरान उनका लगातार मुंबई और दिल्ली में इलाज चल रहा था।

एम्स में चल रहा इलाज 

पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कारों के साथ-साथ शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के तौर पर भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार गौरव, बिहार रत्न, मिथिला विभूति समेत कई अन्य पुरस्कार मिल चुके थे। शारदा सिन्हा महिला कॉलेज में संगीत विभाग की अध्यक्ष थीं। शारदा सिन्हा अब तक भोजपुरी, बज्जिका, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ के सैकड़ों पारंपरिक गीत गा चुकी हैं।

200 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments