अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   20 May, 2025 20:57 PM

Sambit Patra: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश की राजनीति में सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा इस सैन्य कार्रवाई को "छोटा-मोटा युद्ध" बताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं पर सेना के शौर्य का अपमान करने और पाकिस्तान को राहत पहुंचाने का आरोप लगाया है।

क्या बोले खरगे?

मामला तब गरमा गया जब कर्नाटक के विजयनगर में राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित रैली में खरगे ने कहा, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान इसलिए गई क्योंकि मोदी सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती। अगर सरकार ने समय रहते चेतावनी दी होती, तो जानें बचाई जा सकती थीं। जो कुछ भी हो रहा है, वह कमोबेश छिटपुट युद्ध है।"

भाजपा ने किया पलटवार 

कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने कहा, "खरगे जी ऑपरेशन सिंदूर को 'छोटा-मोटा युद्ध' बता रहे हैं। क्या राहुल गांधी और खरगे को यह समझ नहीं आता कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया? इसके बाद हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस भी तबाह कर दिए। पाकिस्तान आज भी इस कार्रवाई के दर्द से कराह रहा है।"

पाक के पोस्टर बॉय हैं राहुल - पात्रा 

पात्रा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सेना के साहस पर सबूत मांग रहे हैं जबकि देश पहले दिन से ही डिजिटल प्रमाण दे रहा है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान खुद ऑपरेशन सिंदूर के सबूत पेश कर चुका है, लेकिन राहुल गांधी बार-बार सबूत मांगकर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान में राहुल गांधी को 'पोस्टर बॉय' कहा जाने लगा है।"

राहुल गांधी का हमदर्द है हाफिज सईद 

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी के वीडियो दिखाए थे। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यही नीति पाकिस्तान को राजनीतिक ऑक्सीजन देने का काम करती है। उन्होंने कहा, "हाफिज सईद ने खुद एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के प्रति अपनी पसंद जाहिर की थी और अब हम समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों था।"

संपूर्ण घटनाक्रम में एक ओर कांग्रेस सरकार की विफलताओं की ओर इशारा कर रही है, वहीं भाजपा इसे सेना के शौर्य और देशभक्ति से जोड़ते हुए विपक्ष पर हमला कर रही है।

21 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments