Share this link via
Or copy link
Russia–Ukraine War: तीन साल पहले रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ जंग दिन-प्रतिदिन और जटिल होता जा रहा है। जहां कई देशों के प्रयास के बाद भी दोनों देश एक दूसरे पर हमला नहीं रोक रहे है। इसी बीच एक बार फिर यूक्रेन और रूस के बीच कुर्स्क क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया है। जहां यूक्रेनी सेना और रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने बताया कि रूस की स्पेशल सेना ने गैस पाइपलाइन के अंदर घुसकर यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला किया। वहीं, मॉस्को ने दावा किया है कि कुर्स्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों में उसने फिर से कब्जा किया है, जिन्हें यूक्रेन ने अगस्त में हमला कर कब्जा कर लिया था।
यूक्रेन ने किया था कुर्स्क पर कब्जा
बता दें कि बीते साल अगस्त में यूक्रेन ने कुर्स्क में एक बड़ा हमला कर घुसपैठ की थी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़ा हमला था। कुछ ही दिनों में, यूक्रेनी सैनिकों ने सुदज़ा समेत 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और सैकड़ों रूसी सैनिकों को बंदी बना लिया। यूक्रेन का उद्देश्य रूस को पूर्वी यूक्रेन में अपने आक्रामक अभियान से सैनिकों को हटाने के लिए मजबूर करना था। हालांकि, अब यूक्रेनी सेना के लिए राह मुश्किल हो गया है।
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने की हमले की पुष्टि
वहीं यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रूसी सैनिकों ने सुदजा के बाहर पैर जमाने के लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल किया। हालांकि, यूक्रेन ने रॉकेट और तोपखाने से जवाब दिया और रूसी सैनिकों को समय रहते पहचान लिया।
रूसी युद्ध ब्लॉगर ने दी जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए रूसी युद्ध ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने शनिवार रात टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि रूसी सैनिकों ने गैस पाइपलाइन में लगभग 15 किलोमीटर (9 मील) तक प्रवेश किया। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने सुदज़ा के पास यूक्रेनी इकाइयों पर हमला करने से पहले कई दिन पाइपलाइन में बिताए। साथ ही टू मेजर्स के नाम से प्रसिद्ध एक अन्य ब्लॉगर ने बताया कि सुदजा में भीषण लड़ाई चल रही थी। साथ ही रूसी सेना गैस पाइपलाइन के माध्यम से शहर में प्रवेश करने में सफल रही। टेलीग्राम चैनलों ने पाइपलाइन के अंदर रुसी विशेष बलों की तस्वीरें भी दिखाईं, जिनमें वे गैस मास्क पहने हुए थे।