वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

दिल्ली

News by Neha   19 Feb, 2025 20:17 PM

Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली को 26 साल बाद पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिला है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई है। वहीं, प्रवेश वर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर होंगे।रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और देश की मौजूदा दूसरी महिला सीएम बनेंगी। 

रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा बुधवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। इस समारोह में पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी होगा। बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

11 दिन बाद हुआ सीएम पद का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए थे, जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में 11 दिन की देरी हुई, जिस पर आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार सवाल उठा रही थी।

चुनाव के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी, जिसमें सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम था। वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

 

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी और देश की मौजूदा दूसरी महिला सीएम बनेंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और उन्होंने आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68,200 वोट मिले, जबकि बंदना कुमारी को 38,605 वोट और कांग्रेस के प्रवीण जैन को 4,892 वोट मिले।

  • वह BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में सचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं।
  • 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गई थीं।
  • 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार मिली थी, लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज की।

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। अब उनकी अगली चुनौती दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगी।

91 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments