प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात जाएंगे, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो | नेतान्याहू की हूती शासन को चेतावनी, इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी कीमत | अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं आज से अस्थायी रूप से बंद

राष्ट्रीय

News by Shalu   10 Oct, 2024 05:59 AM

Ratan Tata Death: प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के हेड रतन टाटा ने 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि रतन टाटा बीते दिनों से अस्पताल में एडमिट थे और शारीरिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें लो बीपी की परेशानी थी। 

रतन टाटा का निधन

उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा था और पिछले कुछ दिनों से वे अस्पताल में गहन देखभाल में थे। 86 वर्षीय रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि वह अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे थे। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देर रात अस्पताल पहुंच सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में उनके अस्पताल में भर्ती होने की कई खबरें सामने आईं, लेकिन रतन टाटा ने लोगों को आश्वस्त किया था कि वह अपनी उम्र और संबंधित स्वास्थ्य चिंताओं के कारण नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे हैं।

239 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments