इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

बिहार

News by Shubham   27 Jul, 2023 04:18 AM

Pushpam Priya Chowdhary: बिहार के पूर्व विधान पार्षद दिवंगत विनोद चौधरी के निधन के बाद श्राद्ध कार्य में शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जिसके बाद से विनोद चौधरी  की बेटी और प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी के उस बयान को याद किया जाने लगा जब उन्होने कहा था कि, जब तक वे नीतीश कुमार को हराएंगी नहीं तब तक मास्क नहीं हटाएंगी।

नीतीश कुमार के साथ पारिवारिक संबंध

बता दें कि, सवाल खड़े होने के बाद प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, बहुत ही करीबी मित्र थे। हमारे पिता जी से नीतीश कुमार के पारिवारिक संबंध थे।  लेकिन हम आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि, यह राजनीतिक बातें करने का समय नहीं है।

पुष्पम ने कही ये बातें

इसके आगे कहते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने आगे कहा कि, मेरे पिता जी काफी दिनों से राजनीति कर रहे थे। उन्होंने विश्विद्यालय की राजनीति की। फिर उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ राजनीति की। फिर नीतीश कुमार जी ने नई पार्टी बनाई तो उनके साथ जुड़कर भी राजीनीति की थी। उन्होंने मिथिलांचल की पहली सीट जदयू से जीती थी। दोनों व्यक्तियों का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है। अंतिम समय तक जदयू में रहे।

370 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments