जल्द खत्म होगा इंतजार; सुनीता-विल्मोर तड़के 3.27 बजे धरती पर आएंगे; भारत में यज्ञ | पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा लक्ष्यों को 30 दिनों तक रोकने के ट्रंप के प्रस्ताव पर सहमति जताई | रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत बहुत अच्छी और उपयोगी रही, बोले ट्रंप | बातचीत 'केवल हमले की स्थिति में' जारी रहेगी, बोले इजरायल के पीएम नेतन्याहू | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत के बाद मॉस्को में पुतिन की हाई लेवल बैठक जारी

बिहार

News by Neha   12 Jan, 2025 21:24 PM

Pappu Yadav : बीपीएससी एग्जाम री - एग्जाम कराने को लेकर बिहार में हंगामा मचा हुआ है। आज पूर्णीया से सांसद पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया था। उनके समर्थक छात्रों के साथ मिलकर बिहार में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया। कई जगहों से आगजनी की तस्वीरें सामने आई हैं। उनके समर्थकों ने छात्रों के साथ मिलकर अशोक राजपथ पर टायर जलाए।

समर्थकों ने आगजनी की

पप्पू यादव BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन वाली परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। पप्पू यादव समेत कई छात्रों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। ‘बिहार बंद’ को लेकर पप्पू ने कहा कि सरकार राम राम सत्य कहना चाहती है। जो छात्र विरोधी हैं, उनके लिए राम राम सत्य है। बिहार की जनता सड़कों पर है। छात्र सड़कों पर हैं। हर कोई बिहार बंद का समर्थन कर रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ‘चोर शोर मचा रहा है।’ प्रशांत किशोर बीजेपी के सबसे बड़े दलाल हैं।

61 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments