अंतर्राष्ट्रीय: संघर्ष विराम पर हमास के साथ बातचीत जारी रखने के लिए इजरायली टीम दोहा पहुंची | अंतरराष्ट्रीय: यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, अब रूस की सहमति का इंतजार | दिल्ली की अदालत: शरजील इमाम ने 2019 के सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी | बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े: अखिलेश यादव

राष्ट्रीय

News by Neha   19 Jan, 2025 22:22 PM

Neeraj Chopda Marriage: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। उनकी शादी में नीरज के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। गोल्डन बॉय नीरज की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी। लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। नीरज ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की है।

ये है नीरज की पत्नी का नाम 

नीरज ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने परिवार के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया।" नीरज की शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। उन्होंने कैप्शन के जरिए अपनी पत्नी का नाम भी बताया। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। वह क्या करती हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

कई बार जीता गोल्ड 

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जैवलिन थ्रो में कई पदक जीते हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। जबकि इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने एशियाई खेल 2023 में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भी स्वर्ण पदक जीता था।

46 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments