अंतर्राष्ट्रीय: संघर्ष विराम पर हमास के साथ बातचीत जारी रखने के लिए इजरायली टीम दोहा पहुंची | अंतरराष्ट्रीय: यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, अब रूस की सहमति का इंतजार | दिल्ली की अदालत: शरजील इमाम ने 2019 के सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी | बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े: अखिलेश यादव

राष्ट्रीय

News by Neha   31 Jan, 2025 17:16 PM

Sonia Gandhi on President Murmu: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर विवादित प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। इसके बाद से ही इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। 

राष्ट्रपति का भाषण बोरिंग - राहुल गांधी 

जब सोनिया गांधी से राष्ट्रपति के भाषण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले तो मीडिया को कोई सीधा जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के भाषण पर चर्चा करते नजर आए। इसके बाद सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा कि इसमें झूठे वादे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया। इस पर सोनिया गांधी कहती हैं वो एक पूअर लेडी हैं।

राष्ट्रपति ने क्या कहा 

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी के लिए लोन और बीमा को आसान बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मिशन मोड में काम कर रही है, जिसका लाभ भी दिख रहा है। विदेशों से भारी निवेश आ रहा है और इससे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रेलवे प्रोजेक्ट के पूरा होने को बड़ी उपलब्धि बताया।

186 views      126 Likes      0 Dislikes      0 Comments