Share this link via
Or copy link
Mayawati Niece: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के परिवार में उथल पुथल मची हुई है। मायावती की भतीजी ने कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि फ्लैट और 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर लड़की को प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं मायावती की भतीजी ने आरोप लगाया है देवर और ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। इन संगीन आरोपों ने सभी को चौंका दिया है। कोतवाली और एसपी से शिकायत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के पति समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दहेज की लिए बनाया दबाव
दिल्ली के इंद्रपुरी साउथ क्षेत्र में रहने वाली मायावती की भतीजी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती के भाई की बेटी है। 9 नवंबर 2023 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी विशाल से हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता पर अपनी बुआ बसपा सुप्रीमो मायावती से फ्लैट और 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पति पर नपुंसक होने का आरोप
शादी से पहले ही पति बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड का इंजेक्शन लेता था। इससे पति नपुंसक हो गया, जिसके बाद वह पीड़िता से अलग रहने लगा। संतान प्राप्ति के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता पर देवर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। 17 फरवरी 2025 की रात देवर भूपेंद्र उर्फ मोनू व ससुर श्रीपाल सिंह ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। 21 मार्च 2025 को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटने में सफल रही।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
18 मार्च 2025 को पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। 21 मार्च 2025 को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।