वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

चुनाव

News by Neha   24 Oct, 2024 23:02 PM

Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पृथ्वीराज चव्हाण और विजय वडेट्टीवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से टिकट दिया गया है जबकि विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को ब्रह्मपुरी से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को साकोली से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

सूची में इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

 

इसके अलावा सूची में नागपुर उत्तर से नितिन राउत, लातूर शहर से अमित देशमुख, लातूर ग्रामीण से धीरज देशमुख, संगमनेर से बालासाहेब थोरात, मलाड पश्चिम से असलम शेख, चांदीवली से आरिफ नसीम खान, धारावी से ज्योति गायकवाड़, नागपुर मध्य से बंटी शेलके और नागपुर पश्चिम से विकास ठाकरे जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

 

नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रफुल विनोदराव गुडाडे को मैदान में उतारा गया है, यहां से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस मैदान में हैं।

 

पार्टी ने धामनगांव रेलवे सीट से वीरेंद्र जगताप को टिकट दिया है। सुनील देशमुख अमरावती सीट से मैदान में उतरे हैं। यशोमति ठाकुर को टेओसा विधानसभा सीट से टिकट मिला है।

 

मुंबादेवी से अमीन पटेल को टिकट देवली से रंजीत प्रताप कांबले, नागपुर उत्तर से डॉ. नितिन काशीनाथ राउत, मुंबादेवी से अमीन पटेल, अक्कलकोट से सिद्धराम म्हेत्रे, कोल्हापुर दक्षिण से रुतुराज संजय पाटिल और करवीर से राहुल पांडुरंग पाटिल के नामों की घोषणा की गई है।

166 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments