वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

चुनाव

News by Shubham   07 Jul, 2023 15:19 PM

Maharashrta: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त गर्मी देखने को मिली। एनसीपी में हुए बवाल के बीच महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा एक्शन में आती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद शुक्रवार यानी आज  भाजपा ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बता दें कि, यह बैठक राजधानी मुंबई में होनी है। वहीं भाजपा के इस अहम बैठक में महाराष्ट्र के सभी विधायकों और विधान पार्षदों के शामिल होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार बताया ये जा रहा है कि, जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र का भी आयोजन होना है। मानसून सत्र को देखते हुए पार्टी की क्या रणनीति होनी चाहिए, इसको लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।  

महाराष्ट्र कैबिनेट हो सकता है विस्तार

आज होने वाली बैठक से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बवानकुले ने कहा कि, भादपा सरकार बहुत शक्तिशाली और बहुत मजबूत है। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, इस बैठक के बाद कैबिनेट का भी विस्तार होना है जिसको लेकर अजित पवार अपने गुट के नेताओं के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात कर चुके हैं। उनके साथ एनसीपी के आठ और विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। ऐसे में किसे कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा, अभी इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है. माना जा रहा है डिप्टी सीएम अजित पवार को कोई बड़ा विभाग दिया जाएगा।

272 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments