Share this link via
Or copy link

महाभारत की कथा के बारे में तो सबको मालूम है, लेकिन यह किसी को नहीं मालूम कि महाभारत की शुरुआत कैसे हुई थी। कई ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि महाभारत की शुरुआत एक महिला द्वारा हुई थी। ऐसे में वह महिला कौन थी, इसके बारे में लोगों को नहीं पता था। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस कथा के बारे में बताएंगे।
कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि महाभारत की शुरुआत राजा शांतनु की दूसरी पत्नी सत्यवती से हुई थी। सत्यवती ही वह स्त्री थीं, जिसके कारण भीष्म पितामह ने आजीवन ब्रह्मचर्य पालन करने की प्रतिज्ञा की थी।
कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि सत्यवती ही वह मुख्य कारण थीं, जिसकी वजह से हस्तिनापुर की वंश का पूरी तरह नाश हो गया। सत्यवती ने राजा नरेश शांतनु से विवाह किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने दो पुत्रों को जन्म दिया। लेकिन यह दोनों ही पुत्र बिना किसी संतान को जन्म दिए इस दुनिया से अलविदा कह गए। इसके बाद रानी ने संतान प्राप्ति के लिए अपनी बहू के लिए वेदव्यास को बुलाया और उनसे संतान की प्राप्ति की, जिससे धृतराष्ट्र और पांडु का जन्म हुआ। इसके बाद यह कथा आगे बढ़ी। इसलिए महाभारत की कथा की शुरुआत सत्यवती से ही होने की बात की जाती है।