वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

चुनाव

News by Shubham   28 Aug, 2023 10:42 AM

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव को सियासत की गर्माहट किसी से छूपी हुई नहीं है। जिसके बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना जिले के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह। जहां वो सबसे पहले सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को सतना जिले में गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि, गृह मंत्री अमित शाह सतना जिले के ग्राम मझगवां आएंगे। जहां बताया ये जा रहा है कि ,गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में मझगवां में एक विशाल जनसभा भी होगी, जिसमें लगभग 1 लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सतना जिले में तीन दिन तक रहेगी। यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह बनाए गए हैं। भाजपा ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

4 सितंबर को विशाल सभा

गृह मंत्री अमित शाह के मझगवां दौरे के बाद मैहर में भी 4 सितंबर को एक विशाल सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा में सीएम शिवराज सिंह शामिल होंगे। चर्चाएं तेज हैं कि मैहर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान मैहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मैहर को जिला बनाने संबंधी एलान भी कर सकते हैं। 

289 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments