प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात जाएंगे, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो | नेतान्याहू की हूती शासन को चेतावनी, इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी कीमत | अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं आज से अस्थायी रूप से बंद

राष्ट्रीय

News by Neha   17 Dec, 2024 23:14 PM

Amit Shah: अमित शाह ने मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के लिए लोहे का कलेजा चाहिए। 2019 में जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने इसी सदन में एक झटके में 370 और 35 (ए) को खत्म कर दिया। 

'लाल चौक पर लहराता है तिरंगा' 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसी सदन में कहा गया था कि खून की नदियां बहेंगी। खून की नदियां तो छोड़िए, पत्थर फेंकने की हिम्मत किसी में नहीं है। इसके बाद 35 हजार पंचायत सदस्य चुनकर आए । एक साल में 2 करोड़ 11 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए। पत्थरबाजी कम हुई और आतंकी घटनाओं में 92 फीसदी कमी आई। इलाके में दबदबा बढ़ा। 

शाह ने कहा 33 साल बाद घाटी में थियेटर में नाइट शो हुआ, 34 साल बाद ताजिया का जुलूस निकाला गया। घाटी में पहाड़ी, गुज्जर, बकरवाल और वाल्मीकि को आरक्षण मिला और घाटी के हर घर में 'हर घर तिरंगा' अभियान भी चलाया गया। अमित शाह ने कहा कि श्रीनगर में फॉर्मूला 4 कार रेसिंग हुई। लाल चौक पर तिरंगा लहराता है। निर्यात रैंकिंग में कश्मीर सभी केंद्र शासित प्रदेशों में नंबर 1 रहा।

'तुष्टीकरण की दुकान बंद हो गई'

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित लोगों, घाटी से विस्थापित लोगों और पश्चिमी पाकिस्तान से विस्थापित लोगों को 80 हजार करोड़ रुपये दिए गए और घाटी में 1 लाख 19 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। उन्होंने कहा, "वे पूछते हैं कि 370 हटाने से क्या हुआ। मैं आपको बताता हूं। इससे आपकी तुष्टीकरण की दुकान बंद हो गई है।"

राहुल गांधी पर भी निशाना साधा

साथ ही अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर कहा, "54 साल का युवा हवा में बातें करता है और कहता है कि वह संविधान बदल देगा। इसका प्रावधान संविधान में ही है। 16 साल में हमने 22 बदलाव किए। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बदलाव किए। आज जब हम 75 साल बाद संविधान स्वीकार करने के बाद पीछे मुड़कर देखते हैं तो मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके अथक परिश्रम की वजह से आज देश एकजुट है और दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है।"

170 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments