जल्द खत्म होगा इंतजार; सुनीता-विल्मोर तड़के 3.27 बजे धरती पर आएंगे; भारत में यज्ञ | पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा लक्ष्यों को 30 दिनों तक रोकने के ट्रंप के प्रस्ताव पर सहमति जताई | रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत बहुत अच्छी और उपयोगी रही, बोले ट्रंप | बातचीत 'केवल हमले की स्थिति में' जारी रहेगी, बोले इजरायल के पीएम नेतन्याहू | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत के बाद मॉस्को में पुतिन की हाई लेवल बैठक जारी

बिहार

News by Neha   07 Dec, 2024 23:31 PM

Khan Sir: बिहार के मशहूर कोचिंग टीचर खान सर बीमार हो गए हैं। डिहाइड्रेशन और बुखार के चलते उन्हें प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके ट्विटर हैंडल से फर्जी पोस्ट और BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद यह घटना हुई है। खान सर 70वीं BPSC परीक्षा के नियमों में बदलाव के खिलाफ 6 दिसंबर को छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

 

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे खान सर 

 

शुक्रवार को BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अगले दिन यानी आज शनिवार को खान ग्लोबल स्टडी के ट्विटर हैंडल से फर्जी पोस्ट करने और छात्रों को गुमराह करने के आरोप में खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।  

 

पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार 

 

 विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान उन्हें हिरासत में लिए जाने की चर्चा थी। हालांकि पटना पुलिस ने इस पर बयान जारी कर कहा था कि खान सर को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। दरअसल खान सर अभ्यर्थियों के साथ BPSC कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें रोक लिया और थाने ले आई और वहीं छोड़ दिया। अब जब उनकी तबियत बिगड़ गई तो सोशल मीडिया पर लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं और उन पर खान सर के मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि यह महज अफवाह है। 

 

खान सर को डिहाइड्रेशन और बुखार

 

एसडीपीओ सचिवालय डॉ. अन्नू कुमार ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने उन्हें उनकी गाड़ी के पास ही छोड़ दिया था। गिरफ्तारी की अफवाहों के बीच खान सर की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत है।

70 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments