वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

विदेश

News by Neha   09 Sep, 2024 04:18 AM

Islamabad Clash: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पुलिस और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पथराव हुआ। पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। घटना के दौरान हुई फायरिंग में 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "रैली में आए लोगों पर फायरिंग की गई। पाकिस्तान में मार्शल लॉ जैसे हालात हैं। इमरान समर्थक इस्लामाबाद खाली नहीं करेंगे।"

इससे पहले रैली के दौरान पथराव में कई पुलिस अफसरों समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना में एसएसपी बुरी तरह घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहबाज शरीफ सरकार ने इस्लामाबाद जाने वाली सड़कें बंद कर दीं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रविवार (08 सितंबर) को पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद में एक रैली का आयोजन किया था जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने समय दिया था और जब समय खत्म हो गया तो पुलिस ने जाने को कहा। इसके बाद मामला बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया। अलग रास्ते से आ रहे प्रतिभागियों की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस द्वारा फायरिंग में 7 लोगों की जान चली गई।

168 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments