प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात जाएंगे, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो | नेतान्याहू की हूती शासन को चेतावनी, इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी कीमत | अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं आज से अस्थायी रूप से बंद

राष्ट्रीय

News by Shubham   12 Jun, 2025 00:54 AM

रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। इसके तहत अब एक जुलाई केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल योजना के तहत टिकट बुक कर सकेंगे। 10 जून, 2025 के एक परिपत्र में मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि तत्काल योजना का लाभ आम अंतिम उपयोगकर्ताओं को मिले।

अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि तत्काल टिकट बुकिंग को असली यात्रियों के लिए और आसान बनाया जा रहा है। इसके लिए 1 जुलाई 2025 से नई व्यवस्था लागू होगी।

क्या हैं नए नियम?

  • IRCTC वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेंगे जिनका आधार कार्ड सत्यापित होगा।
  • 15 जुलाई 2025 से OTP के ज़रिए आधार वेरिफिकेशन की सुविधा भी शुरू होगी।
  • रेलवे रिजर्वेशन काउंटर (PRS) और अधिकृत एजेंट (YTSK) के ज़रिए टिकट बुक करने पर भी मोबाइल पर भेजे गए OTP से वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
  • अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

क्यों लाया गया यह बदलाव?
इसका मकसद है कि दुरुपयोग रोका जाए और सही यात्रियों को समय पर टिकट मिल सके। रेलवे की इस नई व्यवस्था से आम यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने में ज्यादा पारदर्शिता और आसानी मिलेगी।

74 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments