अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   05 May, 2025 21:58 PM

India - Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद लगातार भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति बनाने में लगी है। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने 5 अप्रैल 2025 को सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने को कहा है। इसका उद्देश्य देशभर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारी करना है। 

मॉक ड्रिल में होंगे ये अभ्यास 

गृह मंत्रालय के निर्देश में साफ कहा गया है कि सभी राज्य प्रभावी और समन्वित तरीके से इस अभ्यास को संपन्न करें। मॉक ड्रिल के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया जाएगा। इनमें हवाई हमले के अलर्ट के समय सायरन बजाना, नागरिकों और छात्रों को आत्म-सुरक्षा की ट्रेनिंग देना, हमले के दौरान ब्लैकआउट करना, संवेदनशील ठिकानों को छिपाने की योजना बनाना और स्थान खाली कराने की प्रक्रिया का अभ्यास करना शामिल है।

कुछ बड़ा करने वाली है भारत सरकार 

यह मॉक ड्रिल इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस तरह का अभ्यास पिछली बार 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान किया गया था। इसलिए यह माना जा रहा है कि भारत सरकार कोई बड़ा एक्शन लेने वाली है। मौजूदा हालातों में यह फैसला अत्यंत अहम है, खासकर तब जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस तनाव को और भी बढ़ा दिया है।

इस बीच पंजाब के फिरोजपुर छावनी बोर्ड ने 4 मई को ब्लैकआउट अभ्यास किया। यह अभ्यास रात 9 बजे से 9:30 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र में पूरी तरह अंधेरा किया गया। इसका उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में ब्लैकआउट प्रक्रियाओं की तैयारी और उनकी प्रभावशीलता की जांच करना था। छावनी प्रशासन ने नागरिकों से इस अभ्यास में सहयोग करने की अपील की थी।

भारत के खौफ में है पाकिस्तान 

पाकिस्तान इस समय घबराया हुआ नजर आ रहा है। उसे डर है कि भारत उसकी किसी भी नापाक हरकत का जवाब दे सकता है। इसी डर से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार सफाई दे रहा है और समर्थन मांग रहा है। लेकिन भारत की ओर से यह मॉक ड्रिल यह दर्शाती है कि देश हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

22 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments