प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री श्याम बेनेगल का मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे कई वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे

राष्ट्रीय

News by Neha   09 Jan, 2025 21:29 PM

INDIA Alliance: क्या लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए बना इंडिया गठबंधन टूट गया है? यह सवाल इस समय लोगों के मन में कौंध रहा है। दरअसल, आप और कांग्रेस दोनों ही इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों ही पार्टियां दिल्ली चुनाव अलग-अलग लड़ रही हैं और इस दौरान दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग भी देखने को मिली है। दिल्ली चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है, इसलिए इंडिया ब्लॉक को तोड़ देना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा है कि यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था।

लोकसभा खत्म, इंडिया एलायंस खत्म

 इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के लिए था। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और राष्ट्रीय स्तर पर था। अलग-अलग राज्यों की परिस्थिति के हिसाब से पार्टियां, चाहे वह कांग्रेस हो या क्षेत्रीय पार्टियां, तय करती हैं कि हमें साथ मिलकर लड़ना है या अलग-अलग लड़ना है। वहीं, इससे पहले बक्सर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी साफ तौर पर कहा कि इंडिया गठबंधन खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था और चुनाव खत्म होने के बाद से यह खत्म हो गया है। 

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा ?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है। नेतृत्व कौन करेगा? एजेंडा क्या होगा? गठबंधन कैसे आगे बढ़ेगा? इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि हम एकजुट रहेंगे या नहीं।" उन्होंने कहा, "गठबंधन की बैठक दिल्ली चुनाव के बाद होनी चाहिए और इसमें स्पष्टता होनी चाहिए। अगर यह सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, तो गठबंधन खत्म कर देना चाहिए। लेकिन, अगर इसे विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी रखना है, तो हमें मिलकर काम करना चाहिए।"

9 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments