अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   06 May, 2025 21:38 PM

IAF Borders at Border: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच देश में कल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा। एक तरफ नागरिक युद्ध स्थिति का अभ्यास करेंगे तो वहीं दूसरी ओर भारतीय वायुसेना भी बॉर्डर पर अपना शौर्य दिखाती नजर आएगी। भारतीय वायुसेना 7 और 8 मई को राजस्थान में भारत-पाक सीमा के पास एक बड़ा हवाई युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस दो दिवसीय अभ्यास के लिए भारत ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया है, जिसके तहत संबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। 

सीमा पर गरजेंगे ये फाइटर जेट 

अभ्यास की शुरुआत 7 मई को दोपहर 3:30 बजे से होगी और इसका समापन 8 मई की रात 9:30 बजे किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के अनुसार यह अभ्यास रूटीन ऑपरेशनल रेडिनेस ड्रिल्स (ORD) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युद्ध स्थितियों में तैयारियों की जांच करना है। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के प्रमुख फाइटर जेट्स जैसे दसॉल्ट राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 एस को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही निगरानी विमान और अन्य एयर डिफेंस संसाधनों की भी तैनाती की जाएगी।

दुश्मन पाक को कड़ा संदेश 

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भले ही रक्षा मंत्रालय ने इस युद्धाभ्यास को सीधे उस हमले से जोड़ने से इनकार किया हो, लेकिन इसे भारतीय सशस्त्र बलों की सतर्कता और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। वायुसेना की इस कार्रवाई को एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भारत किसी भी प्रकार की आक्रामकता का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत ने लिए कई एक्शन 

भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के लिए अपने हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध 30 अप्रैल 2025 से 23 मई 2025 तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और दोनों देशों के बीच व्यापार पर रोक जैसे कड़े कदम भी उठाए हैं।

36 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments