अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Goldi   11 May, 2025 16:44 PM

Donal Trump: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष शनिवार शाम थम जाने की घोषणा के चंद घंटो बाद ही टूट गया। पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आया। फिलहाल हालात सामान्य हैं। अगर बात करें सीजफायर की तो इसका दावा भी अमेरिकी राष्टपति ने ही किया था। जिसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री और भारत के विदेश सचिव ने इसे आधिकारिक एलान किया। लेकिन भारत ने यह साफ किया कि यह समझौता दोनों देशों के बीच हुआ है, इसमें किसी तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "मैं भारत और पाकिस्तान के मजबूत नेतृत्व की सराहना करता हूं, जिन्होंने समझदारी और साहस दिखाते हुए युद्ध को रोका। अमेरिका कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।" यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता में लंबी कूटनीतिक बातचीत हुई थी।

 

बीते दिन ट्रंप की मध्यस्थता और भारत का रूख

 

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "कश्मीर मुद्दा हजार साल पुराना है, लेकिन अब मैं दोनों देशों के साथ मिलकर इसका समाधान निकालने की कोशिश करूंगा।" उन्होंने युद्धविराम को ऐतिहासिक बताते हुए अमेरिका की भूमिका को निर्णायक बताया और दोनों देशों के साथ व्यापार को व्यापक तरीके से बढ़ाने की भी बात कही। जबकि, भारत ने कश्मीर को अपना आंतरिक मामला बताते हुए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को हमेशा खारिज किया है। पूर्व जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद ने कहा, "भारत की नीति स्पष्ट है कि कश्मीर पर किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी।"

 

12 मई को फिर बातचीत करेगा भारत-पाकिस्तान

इससे पहले भारत शनिवार की सुबह जवाबी कार्वाई से दबाव में आए पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेश (डीजीएमओ ) की भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बातचीत में दोनों पक्षों में शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह के हमले और सैन्य कार्रवाई बंद करने की सहमति  बनी थी। हालांकि, भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के प्रति उसकी दृढ़ और कठोर कार्वाई जारी रहेगा। साथ ही, सिंधु जल संधि जल संधि समझौता भी निलंबित रहेगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया था।जिसमे  सहमति बनने कि पुरी कदम तय करने के लिए 12 मई को मध्याह्न 12 बजे फिर बातचीत करेंगे।

 

19 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments