अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

बिहार

News by Goldi   09 May, 2025 21:29 PM

Bihar Police: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत 21,391 सिपाही पदों के लिए आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में बैठे थे,और अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर  क्लिक करना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त 2024 तक राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 17,87,720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था,    

 

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

परीक्षा में 11,95,101 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने वाले 1,06,955 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चुना गया था। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, PET/PST, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया गया है। जिसमें से 40,112 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। इनमें से 7,623 अभ्यर्थी दौड़ के बाद हुए अन्य शारीरिक परीक्षणों तथा कागजी कारवाई में  से छट गये। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण कोटि आदि अर्हता रखने वाले 32,489 अभ्यर्थी सफल हुए, जो चयन में योग्य पाये गये, जिसमें 17059 महिला, 15422 पुरुष एवं 08 ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी हैं। 

 

परिणाम कैसे चेक करें

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:  
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।  

होमपेज पर "Bihar Police Constable Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।  

एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।  

"Submit" बटन पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।  

 

 



 

23 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments