अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   06 May, 2025 20:44 PM

Himanta Biswa Sarma: भारत पाकिस्तान का तनाव इस समय चरम पर है। भारत सरकार कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार, 6 मई 2025 को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ "अच्छे संबंध" हैं और उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की है। सरमा ने कहा कि पाकिस्तान प्रवास के दौरान पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

' गौरव गोगोई का पाक से है कनेक्शन ' 

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ कोलबर्न ने पाकिस्तान में काम किया और बाद में एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें वेतन पाकिस्तान से ही मिलता रहा। सरमा ने यह भी दावा किया कि गौरव गोगोई ने भी पाकिस्तान की यात्रा की, जो कि आधिकारिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत थी।

सरमा ने कहा, “गोगोई की पत्नी सात दिन बाद लौट आईं, लेकिन वह खुद 15 दिन पाकिस्तान में रुके। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने इतने दिन वहां क्या किया। यह भी जानना जरूरी है कि कहीं उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाक सेना की कोई मदद तो नहीं की।”

सितंबर तक होगा खुलासा 

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पाकिस्तान दौरा आधिकारिक था, तो गौरव गोगोई की निजी यात्रा पर चुप्पी क्यों? उन्होंने कहा, “हमें यह जानना है कि उनका स्वागत पाकिस्तान में किसने किया और क्यों किया।” हिमंत सरमा ने दावा किया कि गोगोई वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान गए थे और यह जानकारी अली तौकीर शेख से जुड़े एक मामले की एसआईटी जांच में सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस यात्रा से जुड़े कई सबूत हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में समय लगेगा। सरमा ने आश्वस्त किया कि 10 सितंबर 2025 तक सभी विवरण सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

31 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments