अंतर्राष्ट्रीय: संघर्ष विराम पर हमास के साथ बातचीत जारी रखने के लिए इजरायली टीम दोहा पहुंची | अंतरराष्ट्रीय: यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, अब रूस की सहमति का इंतजार | दिल्ली की अदालत: शरजील इमाम ने 2019 के सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी | बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े: अखिलेश यादव

राष्ट्रीय

News by Neha   15 Jan, 2025 23:07 PM

Harsha Richharya: महाकुंभ शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक महिला साध्वी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उन्हें सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साध्वी बताया जा रहा है। हर्षा रिछारिया नाम की इस महिला की इंस्टाग्राम आईडी @host_harsha पर कई रील हैं, जो उनके संन्यास लेने के बाद और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं।

दुविधा में हूं..

यहां उन्होंने साध्वी कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने करीब ढाई साल पहले अपने गुरु से दीक्षा जरूर ली थी, लेकिन फिलहाल वह संन्यास लेने पर अंतिम फैसला नहीं लेना चाहती हैं। क्योंकि संन्यास लेने के बाद शादी नहीं हो सकती, इसलिए वह अभी दुविधा में हैं और अंतिम फैसला नहीं ले पाई हैं। वह अभी भी युवाओं को सनातन धर्म के बारे में और जानकारी देना चाहती हैं।

भक्ति की कोई उम्र नहीं होती

आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया निरंजनी अखाड़े की शिष्या हैं।  हर्षा ने लंबे समय तक मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में काम किया। बाद में उनका मन आध्यात्म की ओर मुड़ गया। पिछले काफी समय से वो उत्तराखंड में रहकर साधना कर रही हैं। कम उम्र में साध्वी बनने के सवाल पर हर्षा ने कहा कि भक्ति या साधना की कोई उम्र नहीं होती। जब भगवान और गुरुओं की कृपा होती है तो सब कुछ हो जाता है। आप खुद ही धर्म के रास्ते पर चलने लगते हैं।

54 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments