‘S400, ब्रह्मोस को नुकसान की बात गलत’, PAK के दावे पर बोलीं कर्नल सोफिया | PAK ने फिर हिमाकत की तो निर्णायक जवाब देंगे’, बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी | PAK से युद्धविराम के बावजूद सिंधु जल संधि पर भारत का फैसला बरकरार रहेगा | भारत-PAK युद्धविराम: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तीनों सेनाध्यक्ष और CDS | ‘हमने PAK में मस्जिदों को नुकसान नहीं पहुंचाया’, बोलीं कर्नल सोफिया कुरैशी | भारत-पाकिस्तान दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति: भारतीय रक्षा मंत्रालय

राष्ट्रीय

News by Neha   13 Sep, 2024 04:31 AM

Gandhi Surname Story: यह साल 1930 की बात है जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन जोर पकड़ रहा था, लेकिन उसी समय एक और कहानी भी लिखी जा रही थी- यह इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की प्रेम कहानी थी। उस समय इंदिरा की उम्र महज 16 साल थी, जब फिरोज ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उनकी मां और इंदिरा ने यह कहकर इसे अस्वीकार कर दिया कि इंदिरा अभी बहुत छोटी हैं। हालांकि, बाद में यह प्रेम कहानी शादी तक पहुंची, लेकिन यह शादी जवाहरलाल नेहरू की मर्जी के खिलाफ हुई।

फिरोज गांधी कौन थे?

12 सितंबर 1912 को एक पारसी परिवार में जन्मे फिरोज जहांगीर गांधी एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और पत्रकार थे। पिता की मृत्यु के बाद वे अपनी मां के साथ इलाहाबाद आ गए। 1930 में फिरोज की मुलाकात कमला नेहरू और इंदिरा गांधी से हुई, जो एक विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। यहीं से फिरोज और इंदिरा की नजदीकियां बढ़ीं।

शादी की कहानी

1933 में फिरोज ने पहली बार इंदिरा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने और उनकी मां ने अस्वीकार कर दिया। लेकिन, फिरोज और नेहरू परिवार के बीच रिश्ते और भी मजबूत होते गए, खासकर कमला नेहरू के साथ। इंग्लैंड में रहते हुए इंदिरा और फिरोज और भी करीब आ गए। 1942 में इंदिरा ने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मर्जी के खिलाफ फिरोज से शादी कर ली। कहा जाता है कि शादी के बाद महात्मा गांधी ने फिरोज को "गांधी" उपनाम दिया था।

219 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments