प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात जाएंगे, अहमदाबाद में करेंगे रोड शो | नेतान्याहू की हूती शासन को चेतावनी, इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी कीमत | अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं आज से अस्थायी रूप से बंद

विदेश

News by Neha   05 Mar, 2025 09:50 AM

Donald Trump: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और वैश्विक नेतृत्व को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को पहले से अधिक मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए काम करेगा। 

टैरिफ पॉलिसी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत ओर चीन पर पारस्परिक टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इससे पहले उन्होंने कनाडा और मैक्सिको पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा, "जो देश हम पर टैक्स लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।" यह फैसला 2 अप्रैल से लागू होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 43 दिनों में वह किया जो पिछले प्रशासन चार साल में नहीं कर पाया।

कांग्रेस को संदेश

ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि वे उनकी नीतियों का समर्थन करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने में उनकी मदद करें। उन्होंने कहा, "यह वह समय है जब हमें एकजुट होकर देश के हित में काम करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।"

डेमोक्रेटिक पार्टी ने की आलोचना 

ट्रंप के इस संबोधन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति को काउंटर करने के लिए सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन को नामित किया। उन्होंने ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को समावेशी विकास की ओर बढ़ना चाहिए, न कि केवल कुछ खास वर्गों के हित में फैसले लेने चाहिए।

ट्रंप ने अपने भाषण का अंत यह कहते हुए किया— "अमेरिका वापस आ गया है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका का गौरव, रूह और विश्वास लौट आया है और उनकी सरकार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

146 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments