वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

विदेश

News by Neha   20 Jan, 2025 23:04 PM

Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका में एक बार फिर 'ट्रंप युग' की शुरुआत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उनके साथ जेडी वेंस ने 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। यह समारोह वॉशिंगटन डी.सी. के कैपिटल बिल्डिंग में हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

बाइडेन पर हमला बोला

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में अमेरिका को फिर से महान बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले ही संबोधन में उन्होंने जो बाइडन पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने कानून का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अमेरिका की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकताओं में सीमा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ऊर्जा स्वतंत्रता को शामिल किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ लेने पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुक हूं। आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!"

 

203 views      95 Likes      0 Dislikes      0 Comments