Share this link via
Or copy link
Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में जोरदार वापसी की है। ऐसे में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को देखते हुए बीजेपी किसी बिहारी चेहरे को मौका दे।
सीएम पद की रेस में ये नाम सबसे आगे
1. प्रवेश वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। उनका प्रशासनिक अनुभव और पार्टी में मजबूत पकड़ उन्हें सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे रखता है।
2. विजेंद्र गुप्ता
रोहिणी से भारी मतों से जीतने वाले विजेंद्र गुप्ता बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं और संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ है।
3. वीरेंद्र सचदेवा
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में गुटबाजी खत्म करने और बीजेपी को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व उनके नाम पर विचार कर सकता है।
4. सतीश उपाध्याय
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी इस दौड़ में शामिल हैं। पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति में उनका अच्छा अनुभव है।
5. पंकज सिंह
बिहार के बक्सर जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉ. पंकज सिंह ने विकासपुरी सीट से शानदार जीत दर्ज की। पूर्वांचली वोट बैंक और आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी उनके नाम पर विचार कर सकती है।
6. मनोज तिवारी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में जोड़ा जा रहा है। पूर्वांचली समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।
पूर्वांचली और बिहारी फैक्टर बना अहम मुद्दा
दिल्ली चुनाव में पूर्वांचली वोटर्स की अहम भूमिका रही है। वहीं, आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी इस फैक्टर पर गंभीरता से विचार कर रही है। ऐसे में बक्सर के डॉक्टर पंकज सिंह और सांसद मनोज तिवारी का नाम इस दौड़ में प्रमुख हो सकता है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी नेतृत्व किसे दिल्ली की कमान सौंपता है और कौन होगा राजधानी का अगला मुख्यमंत्री!