वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

दिल्ली

News by Neha   18 Feb, 2025 21:24 PM

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतने के बावजूद बीजेपी को अब तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा छुपाकर रखा। लेकिन अब दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम से कल यानी 19 फरवरी को पर्दा उठने वाला है। बुधवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह तय हो जाएगा कि राजधानी की कमान किसे सौंपी जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में दो नाम सबसे आगे हैं—विजेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता।

विजेंद्र गुप्ता क्यों हैं मजबूत दावेदार?

  • रोहिणी से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए।
  • 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) की लहर के बावजूद चुनाव जीता।
  • 2015-2020 तक दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रेखा गुप्ता की दावेदारी कितनी मजबूत?

  • पहली बार शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं।
  • 2015 से चुनाव लड़ रही थीं, 2025 में पहली बार जीत मिली।
  • दो बार पार्षद रह चुकी हैं और दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं।

चौंकाने वाले फैसले की संभावना

हालांकि, बीजेपी नेतृत्व के पास आखिरी समय में फैसला बदलने की रणनीति होती है। इसी बीच दो और नाम रेस में वापस आ गए हैं—राजकुमार भाटिया और अजय महावर। अब देखना होगा कि बीजेपी दिल्ली में किसे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपती है। सभी की नजरें कल की बैठक पर टिकी हैं।

100 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments