वक्फ संशोधन बिल के विरोध में JDU के प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, पार्टी से भी नाता तोड़ा | इजरायल ने गाजा के दो स्कूलों पर बरसाए बम, 33 लोगों की मौत | अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर | वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास, पक्ष में पड़े 128 वोट

दिल्ली

News by Neha   09 Feb, 2025 22:00 PM

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुनेगी। चूंकि बीजेपी ने बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा था, इसलिए अब यह चर्चा तेज हो गई है कि कौन दिल्ली की कमान संभालेगा। फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम शामिल हैं।

1. प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और जाट समुदाय से आते हैं, जो दिल्ली की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है। नतीजे आने के तुरंत बाद प्रवेश वर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

2. विजेंद्र गुप्ता

रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं। वे दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रह चुके हैं और 2015 व 2020 में आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उनके अनुभव और रणनीतिक सोच को देखते हुए बीजेपी उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

3. मनोज तिवारी

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर से नेता बने मनोज तिवारी का नाम भी सीएम पद की रेस में शामिल है। वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। 2016 से 2020 तक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष रह चुके तिवारी पूर्वांचल के मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दिल्ली में करीब 30% आबादी पूर्वांचल की है, जिसे साधने के लिए बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री बना सकती है। साथ ही, आठ महीने बाद बिहार चुनाव भी होने हैं, ऐसे में बीजेपी पूर्वांचली चेहरे को आगे कर सकती है।

5. महिला मुख्यमंत्री की संभावना

अगर बीजेपी पहली बार दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति अपनाती है, तो रेखा गुप्ता और शिखा राय दो प्रमुख दावेदार हो सकती हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रही हैं और एमसीडी की पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, शिखा राय ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं।

6. मनजिंदर सिंह सिरसा – सिख चेहरा

बीजेपी के पास सिख समुदाय से मुख्यमंत्री बनाने का भी विकल्प है। राजौरी गार्डन से जीतने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा पहले भी दो बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और सिख समुदाय के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।

160 views      10 Likes      0 Dislikes      0 Comments