प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री श्याम बेनेगल का मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे कई वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे

चुनाव

News by Neha   07 Jan, 2025 09:40 AM

Delhi Assembly Election Dates: चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग की योजना के मुताबिक, फरवरी के दूसरे हफ्ते में मतदान पूरा हो सकता है और 17 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग की ओर से आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें आगामी चुनाव की प्रक्रिया और उससे जुड़े पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ईसी ने सोमवार 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

आगामी चुनाव की तैयारियां जोरों पर

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को खत्म होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2020 में भी फरवरी के महीने में दिल्ली में चुनाव हुए थे। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। अब जैसे-जैसे कार्यकाल खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली में आगामी चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ती जा रही हैं।

10 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments