अंतर्राष्ट्रीय: संघर्ष विराम पर हमास के साथ बातचीत जारी रखने के लिए इजरायली टीम दोहा पहुंची | अंतरराष्ट्रीय: यूक्रेन 30 दिन के युद्ध विराम पर सहमत, अब रूस की सहमति का इंतजार | दिल्ली की अदालत: शरजील इमाम ने 2019 के सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी | बजट से ज्यादा जरूरी महाकुंभ में मरने वाले लोगों के आंकड़े: अखिलेश यादव

दिल्ली

News by Neha   05 Feb, 2025 13:02 PM

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से 1.56 करोड़ वोटर्स ने वोटिंग शुरू कर दी है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें 699 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट और तमिलनाडु की इरोड ईस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। दिल्ली में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। वहीं मिल्कीपुर सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला होगा।

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हंगामा

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। यह विवाद बुर्के को लेकर शुरू हुआ है। भाजपा का आरोप है कि आप कार्यकर्ता यहां बुर्के में फर्जी मतदान करवा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच आप कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश कर रही है।

मिल्कीपुर में बुर्के को लेकर विवाद

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने एक और आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारी मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उतरवाकर उनके पहचान पत्र का मिलान कर रहे हैं। सपा की ओर से सुबह से ही कई आरोप लगाए जा रहे हैं। सपा भाजपा पर पुलिस द्वारा सपा के मतदाताओं को रोकने, पोलिंग एजेंटों को परेशान करने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगा चुकी हैं।

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती दो घंटों में हल्की-फुल्की वोटिंग के बाद अब मतदान में तेजी आ गई है। जहां सुबह 9 बजे तक सिर्फ आठ फीसदी मतदान हो पाया था, वहीं अब 11 बजे तक यहां 19.95% मतदान हो चुका है।

71 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments