Share this link via
Or copy link
Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 15 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने मुंडका सीट पर धर्मपाल लाकड़ा को टिकट दिया है। वहीं, किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (एससी) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबानी कौर को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा विकासपुरी से जितेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुषमा यादव, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस के नामों की घोषणा की गई है। ओखला सीट पर अरीबा खान को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह, गोकुलपुर से ईश्वर बागड़ी और घोंडा से भीष्म शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
कांग्रेस ने कुल 62 उम्मीदवारों की घोषणा की
आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहली दो सूचियों में कुल 47 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद तीसरी सूची जारी कर 15 और उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस तरह कांग्रेस ने दिल्ली में कुल 62 उम्मीदवार उतारे हैं। अब सिर्फ 8 सीटों के लिए नामों की घोषणा होनी है। माना जा रहा है कि चर्चा के बाद अगली सूची भी जल्द ही जारी की जा सकती है।
इस दिन होंगे दिल्ली में चुनाव
राजधानी दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है। वहीं परिणाम की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।