Share this link via
Or copy link
Champions Trophy: दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे देशभर में जश्न का माहौल बन गया। भारत की जीत की खुशी में लोग सड़कों पर उतरे, लेकिन कुछ जगहों पर भीड़ ज्यादा हो गई और टकराव होने लगा। पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन इस पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
हैदराबाद में लाठीचार्ज, भाजपा ने उठाए सवाल
हैदराबाद के दिलसुखनगर और करीमनगर में पुलिस ने भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार को घेरा। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लाठीचार्ज का वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा,"क्या कांग्रेस शासित राज्यों में भारतीयों को अपने देश की जीत का जश्न मनाने की इजाजत नहीं?"
मध्य प्रदेश के महू में झड़प और पत्थरबाजी
मध्य प्रदेश के महू (इंदौर के पास) में भी भारत की जीत के बाद दो गुटों में झड़प हो गई। जामा मस्जिद के पास जब कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे, तब दूसरे गुट के लोगों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह झड़प हिंसा में बदल गई, पत्थरबाजी हुई और तोड़फोड़ मच गई। उपद्रवियों ने इलाके की दो दुकानों में आग लगा दी और दो गाड़ियां भी तोड़ दीं।
नागपुर में भी हंगामा
महाराष्ट्र के नागपुर में भी जीत के जश्न के दौरान हजारों लोग सड़कों पर आ गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।