महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान एक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, लौटे मुंबई | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बोकारो में रैली करेंगे | श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आज आकस्मिक संसदीय चुनाव का आह्वान किया है | दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव आज पार्षदों की बैठक के दौरान होंगे | महाराष्ट्र चुनावः पीएम मोदी आज मुंबई शिवाजी पार्क, दादर और खारघर में करेंगे रैली को संबोधित

बिहार

News by Shubham   09 Jul, 2023 01:15 AM

 

Bihar: देश के रणनीतिकार माने जाने वाले और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अभी बिहार की राजनीति में लगातार रूप से गर्माहट उतपन्न करने में लगे हुए है। जिसके बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर CBI की ओर दायर चार्जशीट पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, राजनीतिक मोरालिटी का जो कंपास है वो इतना लो है कि वो जमाना चला गया कि किसी पर CBI चार्जशीट कर दे और कोई इस्तीफा दे दे। मुझे तो नहीं लगता कि जिस तरह की राजनीति ये लोग कर रहे हैं, उस हिसाब से CBI के चार्जशीट करने पर ये इस्तीफा देने वाले हैं या पद छोड़ने वाले हैं। 

बिहार सरकार की स्थिरता का सवाल- प्रशांत किशोर 

बिहार के समस्तीपुर जिले में पत्रकार वार्ता में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बिहार सरकार की स्थिरता का सवाल है मेरी जो थोड़ी बहुत समझ है मैं नहीं समझता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कोई परिवर्तन बिहार में होने वाला है। जिस दिन ये महागठबंधन बना था और कुछ लोग उत्साह में बता रहे थे कि इसका देशव्यापी इसका असर होगा। उस दिन भी मैंने कहा था महागठबंधन बिहार से जुड़ी घटना है और ये लोकसभा तक चलेगा। लेकिन अगला जो लोकसभा चुनाव होगा वो आप लिखकर रख लीजिए कि इस स्वरूप में नहीं होगा। मेरी बात चरितार्थ होनी भी शुरू हो गई। हाल ही में मांझी और उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से निकल गए। जब आप सरकार चलाते हैं तो 7 से 8 दल मिलकर भी सरकार चलाते हैं। सरकार चलाना एक बात है और साथ मिलकर राजनीति करना अलग बात है। दलों का गठबंधन आपस में बैठकर राजनीति कर ले चुनाव लड़ ले ये संभव नहीं है। मेरा भी अपना 10 साल का अनुभव है। 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव नए रूप में होगा आप लिखकर रख लीजिए।

210 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments