इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

बिहार

News by Shubham   01 Dec, 2023 20:44 PM

Bihar News:अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर अवैध मदरसे को लेकर निशाना साधा है। जिसमें सिंह ने कहा कि, बिहार में अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। बिहार, बांग्लादेश और नेपाल की बॉर्डर से सटा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। इन इलाकों मे पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया भी सक्रिय है।

तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें सरकार

वहीं महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करें। अब बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे। 

 
 

337 views      2 Likes      0 Dislikes      0 Comments