Share this link via
Or copy link

Akshara Singh Bridal Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो साड़ी में बेहद हसीन लग रही थीं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं।
नई नवेली दुल्हन बनीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में अक्षरा सिंह नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। एक्ट्रेस का ये क्लिप देखकर कुछ लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। लोग कह रहे हैं कि अक्षरा सिंह ने शादी कब कर ली?
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा, ' आपने शादी कब कर ली अक्षरा जी' दूसरे ने लिखा, 'आपके पतिदेव कौन हैं आजतक पता नहीं चला।' हालांकि अक्षरा सिंह का ये क्लिप किसी गाने का सीन है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने अबतक शादी नहीं की है।