Share this link via
Or copy link
Ahan Shetty-Tania Shroff Break Up: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और ब्रेकअप की खबर आई है और फैंस को निराश कर गई। दरअसल, दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी का अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ बचपन के दोस्त हैं और 11 साल से रिलेशनशिप से थे। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने एक साथ पढ़ाई की है और एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। अब जब अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के ब्रेकअप की खबर सामने आई हैं तो उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का काफी पहले हुआ ब्रेकअप
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है। ये दोनों बीते डेढ़ महीने से अलग हैं। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के रिश्ते की बात की जाए तो दोनों 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने एक साथ पढ़ाई की थी और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। अब रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है और उनके रास्ते अलग हो चुके हैं। हालांकि, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। इसके साथ ही अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ काफी दिनों से एक साथ नजर नहीं आए हैं। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ पॉपुलर कपल में से एक थे और दोनों के अलग होने की खबर से फैंस को झटका लगा है।