अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Neha   27 Apr, 2025 22:55 PM

Nishikant Dubey: पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। हर कोई सरकार से बड़े एक्सशन की मांग कर रहा है। इस बीच झारखंड के देवघर जिले में महेशमारा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा और विवादास्पद दावा किया। उन्होंने कहा कि साल 2025 के बाद पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा और चार टुकड़ों में बंट जाएगा। दुबे के मुताबिक, पाकिस्तान से बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब के नाम से नए देश बनेंगे।

निशिकांत दुबे ने भाजपा की तरफ से किया बड़ा दावा 

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ही वापस नहीं लेगा, बल्कि पाकिस्तान को टुकड़ों में बांटकर वहां की जनता को भी स्वतंत्रता दिलाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर यह भविष्यवाणी पूरी नहीं हुई तो आप यह कह सकते हैं कि भाजपा वाले झूठे आश्वासन देते हैं।”

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए दुबे ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने वर्षों से भारतीय नागरिकों, खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को ‘मिट्टी में मिलाने’ की कसम खाई है और इसका असर अब दिखने लगा है।

'पाकिस्तान को खत्म करना मोदी की गारंटी है' 

दुबे ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर का पूरा परिवार देश छोड़कर भाग गया है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व एक ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में है जो अपनी ताकत और निर्णय क्षमता के लिए पूरे विश्व में पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने उन्होंने दोहराया कि “पाकिस्तान खत्म हो जाएगा” — यही मोदी की गारंटी है और यही विश्वास है, जिसकी बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं। दुबे के इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है।

39 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments