इजरायल-ईरान युद्धविराम के बाद चीन को ईरान से तेल खरीदने की छूट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान | रूस ने किया दावा- रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन | इजरायल का PM नेतन्याहू जालिम है, गाजा में फिलिस्तीनियों का कत्लेआम हो रहा: असदुद्दीन ओवैसी | आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, छीन ली थी लोगों की आजादी: PM मोदी | महाराष्ट्र विधानसभा समिति नवी मुंबई एयरपोर्ट सिक्योरिटी की करेगी समीक्षा

बिहार

News by Neha   19 Jun, 2024 03:59 AM

Bihar Bridge Collapse: बिहार के अररिया जिले के परारिया गांव में मंगलवार को बकरा नदी पर बने नवनिर्मित पुल का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह पुल अररिया जिले के कुर्सा कांटा और सिकटी इलाकों को जोड़ता था। इसका निर्माण राज्य सरकार ने हाल ही में कराया था। हालांकि, पुल तक पहुंचने के लिए रास्ते नहीं बनने के कारण इसे अभी खोला जाना बाकी था।

पुल गिरने का जिम्मेदार कौन?

इस बीच, सिकटी विधायक विजय कुमार ने इस घटना के लिए निर्माण कंपनी के मालिक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा: "निर्माण कंपनी के मालिक की लापरवाही के कारण पुल ढह गया है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इस मामले की जांच कराए।''

यह ताजा घटना इसी साल मार्च में सुपौल जिले में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के ढहने के बाद हुई है। सुपौल में पुल ढहने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे।

355 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments