अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

फिल्मी कार्नर

News by Pratiksha   27 Aug, 2023 23:29 PM

 TV Most Popular Horror shows:भूत-प्रेत की कहानियां हमारे मन में अक्सर उत्सुकता पैदा करती हैं। आत्माओं की दुनिया और उनकी कहानी को दिखाती फिल्मों को देखना बहुत से दर्शकों को बेहद पसंद हैं। कई फिल्मों और टीवी शोज ने हमें इनकी खौफनाक दुनिया से रूबरू कराया है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम 90 के दशक के उन टेलीविजन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काल्पनिक कहानियों ने लोगों को डरा दिया था। पुराने समय के इन टीवी शोज को देखकर लोगों के शरीर में सिहरन पैदा हो जाती थी। आज हम आपको टीवी की दुनिया के ऐसे ही पांच शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर सिर्फ किसी जमाने में हमारी रातों की नींद उड़ जाया करती थी। 


शो का नाम- जी हॉरर शो
आईएमडीबी रेटिंग- 8.1
जी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला यह शो हर वीकएंड पर लोगों को डर का एहसास कराने आता था। यह शो रामसे ब्रदर्स द्वारा साल 1993 से 2001 तक प्रस्तुत किया गया था। इसका प्रीमियर जी टीवी पर हुआ था, जिसके हर एपिसोड में एक नई कहानी दिखाई जाती थी। लोगों को यह कहानियां काफी पसंद आती थीं। इस शो ने लोगों को खूब डराया और डर की बदौलत ही खूब टीआरपी बटोरी थीं।

शो का नाम- अचानक 37 साल बाद
आईएमडीबी रेटिंग- 7.9
'अचानक 37 साल बाद' का प्रसारण साल 2002 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ था। इस शो की कहानी गहोटा नामक एक छोटे से शहर के इर्द-गिर्द घूमती थी, जहां हर 37 साल बाद असाधारण गतिविधियां होती थीं। इस शो ने लोगों को बखूबी डराया था।

शो का नाम- श्शशश कोई है...
आईएमडीबी रेटिंग- 7.5
यह 90 के दशक का ऐसा टीवी शो था जो लोगों को अपने नाम से ही डरा देता था। इस सीरियल के साथ टेलीविजन पर हॉरर सीरियल का एक नया ट्रेंड लाने की कोशिश की गई थी। इस धारावाहिक में एक हीरो लाया गया था, जो अपनी टीम के साथ भूत को पकड़ लिया करता था। विकराल का किरदार इस सीरियल में मामिक ने निभाया था। शुरुआत में धारावाहिक को खूब टीआरपी मिली। लेकिन धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता कम होती गई। इस शो में निर्माता हर दिन नई-नई कहानियां लेकर आते थे, जो लोगों का खौफ से सामना कराती थी।

शो का नाम- आहट
आईएमडीबी रेटिंग- 7.2
साल 1994 में टीवी की दुनिया में खौफ की कहानियों को लोगों के जीवन में लाने के लिए शो 'आहट' शुरू हुआ। 'आहट' के नाम के साथ-साथ इस शो को इसके साउंड ट्रैक ने भी डरावना बना दिया था, जिसे सुनकर आज भी कई लोग डर जाते हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह पहला ऐसा भूतिया शो था, जिसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया।  

शो का नाम- सैटरडे सस्पेंस
आईएमडीबी रेटिंग- 7
सैटरडे सस्पेंस पहली बार 1997 में ज़ी टीवी पर आया था, और इसे श्याम रामसे, होमी वाडिया, अनंत महादेवन, विवेक अग्निहोत्री, अनुराग बसु, दीपक तिजोरी, आशुतोष गोवारीकर, विक्रम भट्ट और अशोक शेखर जैसी हस्तियों द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया था।

552 views      7 Likes      0 Dislikes      0 Comments