अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली

News by Neha   12 Mar, 2025 23:24 PM

Yamuna Cruise: दिल्ली में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस योजना के तहत, दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी के 6 किलोमीटर के दायरे में क्रूज सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यमुना नदी के पुनरुद्धार में भी सहायक होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली में तेजी से विकास कर रही है। यह परियोजना दिल्ली के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को और समृद्ध करेगी।"

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पहल से स्थानीय निवासियों को नए रोजगार अवसर मिलेंगे। जल परिवहन का विस्तार होने से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा, जिससे दिल्ली में आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा।

यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से दिल्लीवासियों और पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस प्रयास से राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यमुना के आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

116 views      0 Likes      0 Dislikes      0 Comments