अशोका यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय

News by Goldi   11 May, 2025 21:23 PM

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की तीनों सेनाओं ने रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें अभियान के परिणाम और उसकी प्रभावशीलता पर जानकारी दी गई। शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हमने अपना उदेश्य पूरा किया है और यह भी साफ किया कि युध्द होगा तो नुकसान होना तो साफ है। 

 

राफेल  के नुकसान पर क्या बोले वायुसेना अधिकारी?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वायुसेना के एयर मार्शल ए.के. भारती से जब यह सवाल किया गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल लड़ाकू विमान को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचा है, तो उन्होंने सीधे तौर पर ना ही हा बोला और ना ही इंकार किया। उन्होंने यह कहा, “युद्ध में नुकसान होना कोई बड़ी बात नही है यह सामान्य है। सबसे जरूरी बात यह है कि क्या हमने अपना लक्ष्य हासिल किया? इसका जवाब है- बिल्कुल हां। बाकी चीजों पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि हम अब भी संघर्ष की स्थिति में हैं और किसी भी जानकारी से दुश्मन को फायदा मिल सकता है। हमारे सभी पायलट सुरक्षित घर लौट आए हैं।”

 

पाकिस्तान का झूठा प्रचार
 
पाकिस्तानी मीडिया ने विशेष रूप से ISPR से जुड़े खातों ने दावा किया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में भारतीय राफेल जेट्स, श्रीनगर एयरबेस और ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। PIB की फैक्ट-चेक टीम ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल तस्वीरें और वीडियो 2021 और 2024 में हुए मिग-21 और मिग-29 हादसों से संबंधित हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के दावों को भी उनकी संसद और CNN पर सवाल आया तो उनके पास सबूत पेश करने के लिए कुछ नहीं था। 
 
 

पाकिस्तान का भारी नुकसान

भारतीय सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, 7 से 10 मई के बीच एलओसी (LoC) पर हुई फायरिंग और अन्य सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के 35 से 40 सैनिकों के मारे जाने की आसंका है। जिसके साथ ही सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को भी मार गिराया। इस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने के अनुसार, पाकिस्तान के जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी में भारतीय सेना ने हमला किया और टार्गेट मार गिराया। उन्होंने कहा कि हमारे ट्रेंड क्रू ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम और तीन रडार बेस को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया। जबकि हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

24 views      1 Likes      0 Dislikes      0 Comments