Share this link via
Or copy link
Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में रेखा राज शुरू हो चुका है और 24 फरवरी से विधानसभा सत्र की भी शुरुआत हो जाएगी। इस बीच आज भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली बनते हुए नजर आएंगे। ये निर्णय 20 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
दिल्ली में शुरू रेखा राज
प्रोटेम स्पीकर सदन का अस्थायी अध्यक्ष होता है जो सीमित अवधि के लिए और पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करता है। गुप्ता ने आगे कहा कि नई सरकार नए जोश और नए जुनून के साथ सत्ता में आई है।
विजेंद्र गुप्ता होंगे विधासभा स्पीकर
आपको बता दें कि नई सरकार में विजेंद्र गुप्ता स्पीकर चुने जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी को सदन में 14 लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सदन का पहला सत्र तीन दिनों (27 फरवरी) तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी पश्चात कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।